Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

माता सुंदरी कॉलेज फॉर वुमेन के सहयोग से इंटर कॉलेज डांस प्रतियोगिता का आयोजन

 राजतिलक शर्मा

(ग्रेटर नोएडा) दिल्ली विश्वविद्यालय की संस्कृति परिषद द्वारा माता सुंदरी कॉलेज फॉर वीमेन के सहयोग से इंटर कॉलेज डांस प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन 13 से 15 अक्टूबर 2025 तक किया गया। यह तीन दिवसीय आयोजन रचनात्मकता, सांस्कृतिक एकता और छात्र-प्रतिभा का उत्सव रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अनुप लाथर, अध्यक्ष, स्टीयरिंग कमिटी, संस्कृति परिषद, दिल्ली विश्वविद्यालय, उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रो. रवि प्रकाश टेकचंदानी, विभागाध्यक्ष, भारतीय भाषाएँ एवं साहित्य अध्ययन विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय तथा प्रो. रविंदर कुमार, डीन, संस्कृति परिषद, दिल्ली विश्वविद्यालय सम्मिलित थे। कार्यक्रम में श्री शुभेन्दु भारद्वाज, श्री ओशो कालिया, डॉ. हेमंत वर्मा, डॉ. विजय मिश्रा, डॉ. रिजिन कांग और प्रो. परिमजीत की गरिमामय उपस्थिति रही। निर्णायक मंडल में डॉ. नेहा शर्मा, कनिका सिंह एवं कुलेश्वर कुमार ठाकुर शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान से हुआ। प्रो. हरप्रीत कौर, प्राचार्या, माता सुंदरी कॉलेज फॉर वीमेन ने अपने उद्बोधन में कहा कि “नृत्य केवल एक शारीरिक अभिव्यक्ति नहीं बल्कि आत्मा की सृजनशीलता की प्रतीक अभिव्यक्ति है जो आनंद और प्रेरणा का स्रोत है।”

पुरस्कार वितरण समारोह में माता सुंदरी कॉलेज फॉर वीमेन ने कोरियोग्राफी और लोकनृत्य दोनों श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायकों और अतिथियों ने कॉलेज की छात्राओं के उत्साह, सृजनात्मकता और ऊर्जा की सराहना की।

Exit mobile version