Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

मेरी मां का अपमान देश की हर मां-बेटी का अपमान – पीएम मोदी

प्रफुल्ल शर्मा (ग्रेटर नोएडा)

बिहार चुनाव में दरभंगा से सजे कांग्रेस-राजद के मंच से पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे गए थे। अब मंगलवार को पीएम मोदी ने इस गंभीर मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जो गालियां उनकी मां को दी गई हैं, असल में वह देश की हर मां का अपमान है। यह सब कहते समय पीएम मोदी भावुक हो गए, उनकी आंखें नम दिखाई दीं।

पीएम मोदी ने यहां तक कहा कि उनकी मां ने काफी गरीबी में उन्हें पाला है, कई बलिदान दिए हैं। वे कभी अपने लिए नई साड़ी नहीं खरीदती थीं और हमारे परिवार के लिए हर पाई बचाती थीं। बिहार में महिलाओं को जीविका निधि साख सरकारी संघ की सौगात देते हुए पीएम मोदी ने अपशब्द वाले मुद्दे को लेकर कहा कि गाली नहीं सहेंगे, इज्जत पर वार नहीं सहेंगे, आरजेडी का अत्याचार नहीं सहेंगे, कांग्रेस का वार नहीं सहेंगे, मां का अपमान नहीं सहेंगे। गली-गली से यह आवाज उठनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह अपमान सिर्फ उनकी मां का नहीं, बल्कि देश की हर मां, बहन और बेटी का अपमान है।

पीएम मोदी ने कहा – मेरी मां कुछ समय पहले हम सबको छोड़कर चली गईं। सब जानते हैं कि मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं हैं। मेरी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था। मेरी मां के लिए कांग्रेस के मंच से बड़ी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने जीविका दीदी के बैंक खातों में 105 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके लिए रोजगार के नए अवसर खोलने की दिशा में अहम साबित होगा।

Exit mobile version