Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

पाकिस्तान की लड़की से शादी के लिए भारत के लड़के ने किया 7 साल का इंतजार

बेबी कुमारी। पाकिस्तान की लड़की शहलीन से शादी के लिए भारत के लड़के नमन ने 7 साल इंतजार किया। सोशल मीडिया पर काफी चर्चित यह भारतीय पंजाब में परवान चढ़ी मोहब्बत की एक दिलचस्प कहानी, सालों के खास रिश्ते की कहानी है। इस प्यार को न तो सरहदें जुदा कर सकी, ना महजब, और ना ही भारत-पाकिस्तान के संबंधों की कड़वाहट, इस रिश्ते की शुरुआत आज से 8 साल पहले 2015 में हुई थी। पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली शहलीन जावेद और भारत के पंजाब के रहने वाले और पेशे से वकील नमन लूथरा इस कहानी मुख्य किरदार हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात 8 साल पहले 2015 में हुई, और उसके 8 साल बाद मई 2023 इन दोनों ने शादी कर ली। शहलीन ईसाई है और नमन हिंदू। इसलिए दोनों की शादी दोनों रीति रिवाज से हुई। शादी के बंधन में आने से पहले दोनों को बहुत ही मुश्किलों का सामना करनी पड़ा। परन्तु वह दिन आ ही गया, जब दोनों मिल गये, और शहलीन भारत आई, और यहां रहने का फैसला किया है।

Exit mobile version