प्रफुल्ल शर्मा (ग्रेटर नोएडा)
रविवार को हुए भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। देश भर में यह गुहार लगाई गई कि यह मैच नहीं खेला जाए। क्योंकि, पहलगाम में शहीद हुए लोगों का अपमान है। विवादों में रहे इस मैच में पाकिस्तान टीम कभी भी जीत के करीब नजर ही नहीं आई। पाक टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 127 रन बनाए थे। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय टीम ने 25 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया और जीत अपने नाम कर ली।
सूर्यकुमार यादव बोले यह जीत सेना की जीत।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस शानदार जीत के बाद कहा कि – जीत पहलगाम पीड़ितों को समर्पित है। पीड़ितों के साथ हमारी संवेदनाएँ’ है। यह जीत उन सभी सेनाओं के नौजवानों के लिए समर्पित है जो देश के लिए सीमा पर तैनात रहते है। वहीं, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की, जिसमें भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 3 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
भारतीय टीम का मन यहीं नहीं भरा। इधर जीत हुई तो उधर सन्नाटा छा गया। जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाया। सूर्या ने छक्के के साथ टीम को जीत दिलाई तो उधर भारतीय खिलाड़ी फौरन ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद करके अंदर चले गए। इससे पहले टॉस के दौरान भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के सलमान आगा ने हाथ नहीं मिलाया था।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच में पाक के हरफनमौला शाहीन अफरीदी ने पारी के आखिर में कुछ गेंदों पर तेज – तर्रार पारी खेली और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर पर लाकर खड़ा किया। अफरीदी ने अपना शानदार प्रदर्शन देते हुए भारत के खिलाफ 4 छक्के जड़ दिए।

