राजतिलक शर्मा
(ग्रेटर नोएडा) भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर जिला संगोष्ठी का आयोजन कस्बा बिलासपुर में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य सांसद डॉ. महेश शर्मा, यूपी के पूर्व मंत्री सुरेश राणा, जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, बीजेपी जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, व जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र नागर मौजूद रहे। इस मौके पर डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी एवं महान शिक्षाविद, महान क्रांतिकारी, भारतीय जन संघ के संस्थापक करोड़ो लोगों के मार्गदर्शक आज़ाद भारत के प्रथम उद्योग मंत्री रहे। वहीं सुरेश राणा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इस देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके पदचिह्नों पर चल रहे हैं। इस अवसर पर दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान ओमकार भाटी, संजय भैया, मनोज चौधरी, नरेंद्र डाढा, मनोज डाढा, राकेश चेयरमैन, ममता शर्मा, सविंदर नेता, हरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र कोरी, अखिलेश नागर, शिवा, मनोज गर्ग, दीपक भारद्वाज, दिनेश भाटी, संजय रावत, सुनील सिंह भोयरा, अर्पित तिवारी, संजय भाटी, राजीव सिंघल, धीर राणा, दीपक सिंह, रजनी तोमर, संगीता रावल, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

