Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली के शाहदरा में बदमाशो ने मारी दो लोगों को गोली, आरोपी फरार, घायल अस्पताल में भर्ती

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिला के भीकम सिंह कॉलोनी गली में किराए पर रह रहे एक परिवार के दो लोगों को बदमाशों ने गोलियां व चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मोके पर दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायल लोगों के परिजनों ने बताया कि हम आरोपियों को पहचानते हैं, पहले भी मारने की धमकियां दे चूके हैं। उनका कहना है कि पहले वो पूर्वी दिल्ली में किसी और जगह रहते थे, बदमाशो से बचने के लिए यह रहने लगे, लेकिन बदमाशों ने हमे यहां भी ढूंढ लिया, पूरे मामले की जांच में दिल्ली पुलिस की कई टीमें लग गई है। वहीं, पीड़ित परिवार वालों का कहना है बदमाशों का एनकाउंटर होना चाहिए।

Exit mobile version