Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दो नाम, तो वहीं भाजपा ने 69 नाम किए रिपीट, मैदान में 14 नए चेहरे

लवी फंसवाल। पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। जिसके चलते सीईसी बैठक के तीन दिन बाद कांग्रेस ने राजस्थान में 33 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस लिस्ट को देर से ही लेकिन लंबी सूची जारी करेगी। कांग्रेस की सूची जारी होने से ठीक पहले बीजेपी ने भी 83 नामों की जंबो सूची जारी कर दी, जिसमें वसुंधरा राजे को झालरापाटन से फिर से टिकट दिया गया है।

भाजपा कांग्रेस ने इस लिस्ट में अपने टॉप चेहरों को मैदान उतार दिया है। कांग्रेस ने सरदारपुर से अशोक गहलोत, टोंक से सचिन पायलट, बायतु से हरीश चौधरी, लक्ष्मणगढ़ से प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को नाथद्वारा से रिपीट प्रत्याशी बनाया है। ये सभी पिछला चुनाव भी इन्हीं सीटों से लड़े थे। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को उनकी सीट झालरापाटन से फिर से मैदान में उतार दिया है। भाजपा की सूची में इस नाम ने सबको चौंका दिया। पहली लिस्ट में वसुंधरा राजे को कोई जगह नहीं दी गई। इसलिए यह सवाल खड़े हो रहे थे, क्या भाजपा ने वसुंधरा राजे को साइडलाइन कर दिया है।
दोनों पार्टियों की सूची का विश्लेषण करें तो कांग्रेस ने 33 में से सिर्फ 2 टिकट बदले हैं। इसमें एक नाम कुशलगढ़ एसटी सीट से रमीला खड़िया को प्रत्याशी बनाया है। रमीला खड़िया ने पायलट गुट के बगावत के समय अशोक गहलोत का साथ दिया था। वहीं, मंडावर सीट पर ललित यादव को टिकट दिया गया है। यहां कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही थी।

Exit mobile version