Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों में मची हुई है वादों की होड़, कांग्रेस ने 6 से बढ़ाकर 12 की घोषणाओं की संख्या

लवी फंसवाल। साल के अंत में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें से एक राज्य मध्य प्रदेश भी है। मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार जोर-शोरों पर है। नेता नहीं-नई नीतियों को बता कर, नए-नए वादों को कर के राजनीति खेल रहे हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए कई प्रकार के वादे और गारंटिया दी जा रही हैं। वहीं रविवार को भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए सम्मान राशि, किफायती गैस सिलेंडर और सस्ती बिजली माहिया करने का वादा किया है। ऐसे ही अब चुनावी गारंटी को देते हुए, कांग्रेस ने भी अपने 6 से बढ़ाकर 11 वचन कर दिए हैं।

मध्य प्रदेश में राजनीतिक दलों की चुनाव में घोषणाएं करने की होड़ सी लग गई है। कांग्रेस के 12 घोषणाओं के अलावा आप की ओर से 10 गारंटी आ चुकी है। दरअसल, राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस बार छह चुनावी गारंटियों के साथ राज्य में चुनाव के लिए उतरी है। लाड़ली बहना के बाद कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना की घोषणा कर दी। इसमें उन्हें 1,500 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया था। पार्टी की तरफ से हजारों महिलाओं के फॉर्म भरवाए गए। हालांकि, रविवार को मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना की राशि 1,250 रुपये कर दी। इसे 3000 तक करने की घोषणा मुख्यमंत्री कई बार कर चुके हैं। एक अन्य घोषणा में मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन के अवसर पर लाड़ली बहनों को एक रसोई गैस सिलेण्डर 450 रुपये में पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि लाड़ली बहनों के हित में रसोई गैस सिलेंडर के लिये आगे स्थायी व्यवस्था की जाएगी। राज्य शासन संबंधित गैस एजेन्सी से जानकारी प्राप्त करेगी और सावन के इस पवित्र अवसर पर लाड़ली बहनों को 600 रुपये प्रतिमाह तक की राशि की प्रतिपूर्ति उनके बैंक खातों में राशि डालकर की जाएगी। ताकि बहनों को रसोई गैस सिलेंडर की लागत 450 रुपये ही आये।

कांग्रेस की चुनावी गारंटियों में से एक किफायती दाम में रसोई गैस सिलेंडर मुहैया कराना भी था। कांग्रेस ने कहा था कि राज्य में उसकी सरकार आई तो महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा। अब भाजपा सरकार ने इससे 50 रुपये और कम करने की घोषणा कर दी।

Exit mobile version