Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

गाजियाबाद में बेटे ने पिता को 150 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए गोलियों से भूना

नेहा फौजदार आईआईएमटी न्यूज, मोदीनगर के गांव बुदाना में संपत्ति नाम ना करने पर बेटे निखिल नेहरा ने बुधवार देर रात पिस्टल से गोली मारकर पिता हरिओम नेहरा की हत्या कर दी। वह पिता की करीब 150 करोड़ की संपत्ति को अपने नाम पर करने के लिए लगातार दबाव बनाता था। इसको लेकर आए दिन घर में कलह होती थी।2018 में छोटे भाई को भी मारी थी गोली आरोपित ने साल 2018 में छोटे भाई नीशू नेहरा की भी जान लेने की कोशिश की थी। उसने नीशू को गोली मारी थी, जोकि पेट में लगी थी। हालांकि, नीशू की जान बच गई थी। उस समय कोई मुकदमा नहीं हुआ था।वहीं, बुधवार रात करीब 10 बजे निखिल नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। पिता हरिओम गेट पर ही खड़े थे। उन्‍होंने निखिल को टोका तो दोनों में संपत्ति नाम कराने को लेकर फिर विवाद हो गया।शोर सुनकर हरिओम की पत्नी मीनाक्षी व बेटा नीशू आाए और उन्हें समझाने लगे, लेकिन निखिल गुस्से में था। उसने पिस्टल से हरिओम पर ताबड़तोड़ सात राउंड फायर किये और फरार हो गया। हरिओम को चार गोली सिर, सीने व गले में लगी।छोटा बेटा और पत्‍नी अस्‍पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के आला अधिकारियों ने स्वजन से जानकारी जुटाई। मीनाक्षी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। निखिल फरार है।

Exit mobile version