Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली में 20 साल के सफाई कर्मचारी ने की युवक की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के बुध विहार इलाके में झगड़े के दौरान एक 24 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार को बताया इस मामले में 20 वर्षीय आरोपी आर्यन बाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पहचान हनीफ के रूप में हुई है।हनीफ के पिता उसे बुधवार रात 10.26 बजे बीएसए हॉस्पिटल लाए थे। उसे चाकू लगने से गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान हनीफ की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हनीफ और आर्यन बाल्मीकि के बीच बुधवार रात करीब 9.15 बजे झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने हनीफ के पेट में चाकू घोंप दिया और मौके पर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में दिखने के बाद पुलिस ने बुधवार को उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आर्यन एक सफाई कर्मचारी है। आर्यन और हनीफ एक ही इलाके के रहने वाले थे। वे दोनों एक-दूसरे को जानते थे।

Exit mobile version