मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज दिल्ली एनसीआर में अगले कुछ दिन मौसम सुहावना रहने की आशंका जताई गई है। IMD के अनुसार 27 जुलाई से 1 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम स्तर पर बारिश की संभावना है। दिल्ली एनसीआर के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ दिनों के लिए लोगों को गर्मी और उम्मीद से राहत मिलेगी। हालांकि मध्यम स्तर की बारिश के बाद तेज धूप और उमस की संभावना फिर से जताई गई है। 28 और 29 जुलाई को कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। जबकि कुछ इलाकों में केवल मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। 30 जुलाई तक मौसम का रुख फिर से पहले जैसा हो सकता है। 30 जुलाई के बाद फिर से दिल्ली एनसीआर को धूप और उमस को झेलना पड़ सकता है। लेकिन 31 जुलाई और 1 अगस्त को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया। दिल्ली,हरियाणा,नोएडा समेत कई क्षेत्र में 31 जुलाई और 1 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली एनसीआर-गर्मी और उमस से लोग बेहाल, IMD ने किया येलो अलर्ट जारी

