राजतिलक शर्मा
(ग्रेटर नोएडा) शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए आईआईएमटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी को दिल्ली के लीला एंबियंस कन्वेंशन होटल में आयोजित प्रतिष्ठित टॉप टियर अवार्ड समारोह में ‘बेस्ट कॉलेज ऑफ फार्मेसी’ अवार्ड दिया गया। भारतीय फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने समारोह के दौरान संस्थान की तरफ से भाग लेने पहुंचे कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डॉयरेक्टर डॉ. नकुल गुप्ता को यह पुरस्कार दिया।

शिक्षण संस्थान को अवार्ड मिलने पर कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने खुशी जताते हुए कहा है कि अच्छे काम के बदले पुरस्कार प्राप्त करना हमेशा मेहनत करने के हमारे जज्बे को मजबूत करता है। इससे हमें और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी साथ ही छात्रों को गहराई से रिसर्च करने की लगन पैदा होगी। वहीं बेस्ट कॉलेज का अवार्ड मिलने पर कॉलेज के शिक्षक और छात्रों में खुशी का माहौल है। बता दें कि एक प्रतिष्ठित वैश्विक मान्यता मंच है जो उत्कृष्ट व्यक्तियों और संगठनों को उनके संबंधित क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों और योगदान के लिए सम्मानित करता है।