Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

आईआईएमटी कॉलेज की एनसीसी शिक्षिका तनु शर्मा का एनसीसी प्रशिक्षण के लिए लेफ्टिनेंट की रैंक 

राजतिलक शर्मा

(ग्रेटर नोएडा) शहर के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज की एनसीसी शिक्षिका तनु शर्मा, जो  एनसीसी की पीआरसीएन प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है, जो कि 07 जुलाई 2025  से 19 सितंबर 2025 तक ग्वालियर में आयोजित की जाएगी। इस प्रशिक्षण के तहत तनु शर्मा को लेफ्टिनेंट की रैंक दी जाएगी।

तनु शर्मा की इस उपलब्धि पर आईआईएमटी कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने बधाई और प्रोत्साहन दिया है।

तनु की इस उपलब्धि के बारे में बात करते हुए, डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा, “हमें तनु शर्मा की इस उपलब्धि पर बहुत गर्व है। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। हमें उम्मीद है कि वह अपने प्रशिक्षण के दौरान और भी अधिक ज्ञान और कौशल प्राप्त करेंगी और हमारे कॉलेज का नाम रोशन करेंगी।”

तनु शर्मा ने इससे पहले स्काउट गाइड में राज्य पुरस्कार और राष्ट्रपति पुरस्कार भी प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से आईआईएमटी कॉलेज का नाम और भी अधिक उज्ज्वल हुआ है।

Exit mobile version