Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

आईआईएमटी कॉलेज के डीजी डॉ. अंकुर जौहरी को मिला देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार

राजतिलक शर्मा

(ग्रेटर नोएडा)  आईआईएमटी कॉलेज समूह के डॉयरेक्टर जनरल डॉ. अंकुर जौहरी को देहरादून में देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम आईएसआरएचई ट्रस्ट की ओर से इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), देहरादून में आयोजित हुआ। डॉ. अंकुर जौहरी को यह सम्मान उत्तराखंड के वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने दिया। इस उपलब्धि पर कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा है कि डॉ. अंकुर जौहरी को शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया है। देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, नवाचार एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। इस सम्मान से कॉलेज के शिक्षकों में नया करने की ऊर्जा पैदा होगी क्योंकि शिक्षा की विकास का मूल आधार है।

Exit mobile version