Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

आईआईएमटी में एक ही दिन में 500 से ज्यादा ऑफर लेटर जारी, 40 से अधिक कंपनियों ने लिया छात्रों का साक्षात्कार

राजतिलक शर्मा (ग्रेटर नोएडा)

शहर के नॉलेज पार्क-3 स्थित आईआईएमटी ग्रुप ऑफ समूह में मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ। इस प्लेसमेंट ड्राइव में देश की 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 1000 से अधिक छात्रों ने साक्षात्कार दिया। कॉलेज समूह के एमडी डॉ मयंक अग्रवाल ने बताया कि यह प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई है। जिसमें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, कंप्यूटर साइंस, और अन्य कई कोर्स के छात्रों ने भाग लिया।
एक ही दिन में 500+ ऑफर लेटर जारी — रिकॉर्ड सफलता

दूसरी तरफ कॉलेज समूह के ट्रेनिंग ऑफ प्लेसमेंट के हेड सारथी गौड़ा की तरफ से कहा गया है कि पूरे दिन चली चयन प्रक्रिया के बाद कंपनियों ने कुल 500 से अधिक ऑफर लेटर जारी किए, जो कि आईआईएमटी के प्लेसमेंट इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है।

देश की दिग्गज रहीं मौजूद

प्लेसमेंट ड्राइव में टेक महिंद्रा, जेनपैक्ट, पाइन लैब्स, जीएमआर, ग्रुप एक्स, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, कोर्रा हेल्थ, एचसीएस, एयरटेल, पॉलिसी बाज़ार, पे-टीएम, वेबकुल, जिंदल हेल्थकेयर, बजाज कैपिटल, ट्रेड इंडिया, ज़ोन्स, रेंज फार्मा, सिल्वर स्पेस, हग्स सर्विसेज जैसी नामी कंपनियों ने भाग लिया।

कंपनियों ने छात्रों को विभिन्न प्रोफाइल में अवसर प्रदान किए जिनमें—सेल्स एवं मार्केटिंग,कस्टमर सपोर्ट,टेक्निकल सपोर्ट,सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट,फाइनेंस एवं बैंकिंग,हेल्थ केयर,फार्मा, बिजनेस डेवलपमेंट,ऑपरेशंस जैसे कई क्षेत्रों में छात्रों का चयन किया।

Exit mobile version