Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली में पति ने पत्नी की तार से गला घोंटकर की हत्या, फिर खुद को चाकू मारकर किया घायल

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूजदिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 23 वर्षीय कोमल और आरोपी पति की पहचान 27 वर्षीय वरुण कुमार के रूप में हुई है। दोनों मंगोलपुरी के आर ब्लॉक इलाके में रहते थे। वरुण जूते की फैक्टरी में काम करता था।पुलिस को बृहस्पतिवार दोपहर घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को कोमल के गले में तार लिपटा हुआ मिला, जबकि वरुण खून से लथपथ हालत में पड़ा था। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कोमल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, वरुण की गंभीर हालत को देखते हुए उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Exit mobile version