Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने कहासुनी के बाद पत्नी का गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान निर्मला के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, आरोपी कैलाश की शादी निर्मला से करीब 22 साल पहले हुई थी। दोनों अपने तीन बच्चों और आरोपी की मां के साथ मंगोलपुरी के क्यू ब्लॉक में रहते थे। बताया जा रहा है कि पति को पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।सोमवार दोपहर दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान कैलाश ने पत्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद वह उसे बेहोशी की हालत में संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल में महिला के गले पर निशान देखकर पुलिस को शक हुआ।मामले की जांच के दौरान राज पार्क थाना पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version