Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली में मकान गिरा, पिता की मौत और बेटे की हालत गंभीर

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के नांगलोई थाना क्षेत्र के ज्वालापुरी इलाके में बृहस्पतिवार शाम एक मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के दौरान मकान में मौजूद पिता-पुत्र मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला। दोनों को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल बेटे का इलाज चल रहा है। हालांकि, मकान गिरने की सही कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था। मकान को गिराकर दोबारा निर्माण कराने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान अचानक मकान गिर गया और पिता-पुत्र मलबे की चपेट में आ गए।

Exit mobile version