मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पुश्ता नंबर-5 पर ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।हादसा सुबह करीब 5:17 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जगप्रवेश अस्पताल पहुंचाया गया।हादसे में दो अज्ञात पुरुषों और एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। वहीं, घायलों में राजा, राखी समेत अन्य लोग शामिल हैं। इस दौरान तीन साल की एक बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में तीन की मौत पांच घायल

