Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

ग्रेटर नोएडा मे हिट एंड रन केस, हादसे में कई फीट उछला युवक

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज हादसा ग्रेटर नोएडा के एक मूर्ति चौक पर हुआ। युवक सड़क पार कर रहा था। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक कई फीट तक हवा में उछल गया। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर, हाथ, घुटने और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है।पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हादसे में प्रयुक्त टाटा पंच कार को कब्जे में लेकर कोतवाली में दाखिल किया जा चुका है। पीड़ित हिमांशु ने कहा, 5 तारीख को मेरा जन्मदिन था, इसलिए काम के बाद मैं अपनी पत्नी के साथ बाहर गया था। एक मूर्ति चौक पर सड़क पार करते समय एक टाटा पंच बहुत तेज और लापरवाही से चलाई जा रही थी। कार ने मुझे 100 से ज्यादा की रफ्तार से टक्कर मारी और भाग गई। जिस तरह से कार चलाई जा रही थी, मुझे लगा कि ड्राइवर शायद शराब के नशे में था।

Exit mobile version