Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित मैदानी और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश, हिमाचल में हाहाकार

राजतिलक शर्मा

(ग्रेटर नोएडा) दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में बीती रात से बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से देश के कई हिस्सों में बाढ़ के कारण तबाही के मंजर दिखाई दे रहा है। पहाड़ हो या मैदान चारों तरफ पानी ही पानी भरा हुआ है। भारी बारिश के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है जिसके वजह से गाड़ियां रेंग रही है। दिल्ली सहित आस-पास के राज्यों में हो रही बारिश के वजह से गर्मी से काफी राहत मिल गई है। जाम की वजह से आज सुबह लोग दफ्तर देऱ से पहुंचे। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि यूपी, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड सहित की राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों शामली, सहारनपुर, बरेली, पीलीभीत और उत्तराखंड से लगे हुई करीब 16 से 17 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  

Exit mobile version