Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश कई क्षेत्र में हुआ जलभराव

नेहा फौजदार आईआईएमटी न्यूज, दिल्ली एनसीआर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली एनसीआर में शाम से ही जोरदार बारिश हो रही है। जोरदार, बारिश के कारण कई इलाकों में जल भराव हो गया है। राजधानी दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में आज भरी बरसात दर्ज की गई। दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिली और खुशनुमा मौसम रहा। कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। सुबह ऑफिस कॉलेज जाने वालों को समस्या का सामना करना पड़ा। मंगलवार की सुबह दिल्ली नोएडा,हरियाणा और गाजियाबाद समेत कई क्षेत्र में भारी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार आने वाले कुछ दिन ऐसा ही सुहावना मौसम रहने वाला है। दिल्ली एनसीआर के कई क्षेत्र में इसी प्रकार भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने आने वाले कुछ दिन के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 30 जुलाई से 2 अगस्त तक आसमान बादलों से गिरा रहेगा और बारिश का स्तर बढ़ सकता है।

Exit mobile version