Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली से नोएडा तक तेज बारिश, मौसम का अलर्ट जारी

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज दिल्ली एनसीआर में कई दिन की छुट्टी के बाद मानसून ने फिर से दस्तक दी है। काफी दिनों बाद तेज बारिश हुई, और लोगों को उमस भरी गर्मी से एक बार फिर राहत मिली। दिल्ली एनसीआर के कई क्षेत्र और समेत नोएडा तक घनघोर बारिश हुई, हालांकि बारिश का स्तर मध्य ही रहा, जल भराव और ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति से बचाव रहा। मौसम सुहावना बना रहा लगातार 1 घंटे के करीब बारिश होती रही, इसके बाद भी आसमान में बादल छाए रहे और आईएमडी ने मौसम का येलो अलर्ट जारी कर दिया। हनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिन भी ऐसा ही मौसम रहेगा। जिससे कुछ दिन और गर्मी से राहत मिलेगी। नोएडा के इलाकों में सुबह ही बादल छा गए और दोपहर में बारिश के बाद मौसम शांत हो गया, जबकि दक्षिणी दिल्ली के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिसमें वसंत कुंज, छतरपुर जैसे इलाके शामिल है और साथ ही हरियाणा के कई इलाकों में दोपहर से तेज बारिश जारी है

Exit mobile version