Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

गुरनाम सिंह चढूनी का बागपत जनपद में तूफानी दौरा

राजतिलक शर्मा। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने 28 अक्टूबर यानी रविवार को बागपत जनपद में तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की दो समस्याएं सुलझाई। जिससे वह गांव सरूरपुर से लेकर वाया छपरौली होते हुए चंदन खेड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर पंचायत की। जिसमें पहला किसानों का मलकपुर चीनी मिल से गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो रहा और दूसरी किसानों की ट्यूबवेल पर बिजली के मीटर लगाने को लेकर पंचायत हुई। साथ ही जिले में संगठन विस्तार पर भी गहन चर्चा हुई।


किसने की पंचायत को राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर ने संबोधित किया। इसके बाद गांव खामपुर में भी बड़ी पंचायत हुई। उसमें भी किसानों का गन्ना भुगतान एवम् बिजली के ट्यूबवेल पर लगे मीटर के लिए ही किसानों ने समस्या बताई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की समस्या को खत्म करना भी किसानों के हाथ में है। किसान यदि एक साथ होंगे तो समस्याओं का निराकरण हो जाएगा।


इसके बाद एकमत से किसानों ने गुरनाम सिंह चढूनी को अपना समर्थन दिया। साथ ही कहा आप हमारा प्रतिनिधित्व कीजिए। हम सब आपके साथ हैं। जिसमें प्रदेश प्रभारी सूबे सिंह डागर, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष सोनपाल चौहान, वसीम अहमद, सोनू तेवतिया, आयुषी तेवतिया, अभिषेक तेवतिया, कर्मबीर सिंह, सतेंद्र सिंह, प्रमोद त्यागी, राजेंद्र सिंह, रिजवान चौधरी, कैप्टन विनोद चौधरी, चाचा बुधपाल सिंह, बाबा जय प्रकाश आदि पदाधिकारी शामिल हुए।

Exit mobile version