Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन,अभिजीत दीपके से लेकर मशहूर यूट्यूबर्स भी हिरासत में

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन किया है। दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन अलर्ट पर है। सीजेपी के प्रदर्शन से पहले ही कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया।दिपके से लेकर नेहा तक इनकों लिया हिरासत में प्रदर्शन के ध्रुव राठी के बाद पुलिस अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका, यूट्यूबर ध्रुव राठी,को भी हिरासत में ले लिया गया है। नेहा बोरा को भी हिरासत में लिया गया। चंडीगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे मनीष सिसोदिया और पंजाब आप के कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।सुप्रीम कोर्ट से जंतर मंतर की तरफ जा रहे अधिवक्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कनॉट प्लेस में एलआईसी बिल्डिंग के सामने 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पहुंच गए थे उनके हाथों में पोस्टर भी थे। पुलिस ने सभी को डिटेन कर लिया है और बसों में भरकर कनॉट प्लेस से बाहर ले जाया जा रहा है। गुरूद्वारा बंगला साहब पर भी करीब 50 की संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। गुरूद्वारे से बाहर आते ही उन्हें डिटेन किया जा रहा है। सीपी और संसद मार्ग के ज्वाइंट पर भी सीपी आउटर सर्किल में 15-20 प्रदर्शन कारी मौजूद हैं। यहां भारी संख्या में पुलिस मौजूद है।दिल्ली पुलिस ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र और चैनलों के पत्रकारों को ही अनौपचारिक रूप से हिरासत में रखा हुआ है। इस दौरान ही पत्थरबाजी हुई है। दो पुलिस कर्मियों को चोट लगी है। उनको आरएमएल अस्पताल ले जाया गया है।

Exit mobile version