Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

कालिंदी कुंज हत्याकांड आरोप में चार गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के कलिंदी कुंज थाना पुलिस ने श्रीराम चौक के पास हुई चोर की चाकू मारकर हत्या का मामला सुलझा लिया है। पुलिस उपायुक्त की ओर से यह जानकारी दी गई है। घायल शाहिद को अपोलो अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी के बीच पुरानी रंजिश थी। यह रंजिश वर्ष 2025 में तिहाड़ जेल में हुए विवाद के बाद शुरू हुई थी। आरोप है कि हत्या की साजिश रची गई थी। योजना के तहत श्रीराम चौक के पास उसे रोककर चाकू से हमला किया गया। इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका का पता लगाने के लिए जांच जारी है। वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

Exit mobile version