IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

चांदी के कड़े के लिये, बेटो ने रोका मां का अंतिम संस्कार

प्रफुल्ल शर्मा – आईआईएमटी नयूज

राजस्थान के जिले (कोटपूतली-बहरोड़) में एक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार का बाधक बन गये महिला के बेटे. शव जैसे ही शमशान घाट के भीतर पहुंचा वैसे ही दोनों बेटों के बीच चांदी के कड़े के लिये विवाद छिड़ गया, कलयुगी बेटों ने चांदी के कड़े के लिये अपनी ही मां का अंतिम संस्कार रोक दिया

जिसके बाद इस विवाद ने विकराल रूप ले लिया, गांव वालों और परिजनों के लाख समझाने के बावजूद बेटे ने मां के अंतिम संस्कार के लिये चिता खाली नहीं की, जब बेटा मानने को तैयार ही नहीं हुआ तब गाँव वालो ने दुसरे बेटे को तैयार किया और गहने दिलवाए गये तब जाकर बेटा चिता पर से उठा

अंतिम संस्कार में एक व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना इंटरनेटपर वायरल कर दी. मिली हुई जानकारी के अनुसार मृतका भुरी देवी के सात बेटे थे एक बेटा ओमप्रकाश गांव से दूर रहता था।

भूरी देवी का निधन तीन मई को हुआ तो अंतिम संस्कार की क्रिया से पहले खुद के ही बेटो ने उनके पांव में पहने हुए चांदी के कड़े और पैर की बिछिया उतारकर बड़े बेटे गिरधारीको सौंप दी थी। इन्हीं दोनों चीजों के लिए ओमप्रकाश ने मोक्ष धाम पहुंचकर चिता पर लेट कर हंगामा किया।

Exit mobile version