Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

नेपाल में बाढ़ से आफत, कई गांव बहे,सात की मौत, 105 भारतीय और 291 विदेशी लापता

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज उत्तरी नेपाल के रसुवा जिले में कोशी नदी में अचानक बाढ़ से भारी तबाही हुई।घर, वाहन और पुल बह गए।अबतक सात लोगों की मौत हुई है। 384 यात्री लापता है। इसमें से 105 भारतीय शामिल है।इस बाढ़ के कारण तिब्बत सीमा के पास रसुवा जिले के कुछ हिस्से तबाह हो गए।उत्तरी रसुवा में एक सीमा चौकी पर तैनात नेपाल के पुलिस बल (एपीएफ) के चार जवान अचानक आई बाढ़ के कारण लापता हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, बाढ़ से 15 हाइड्रो पावर परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें से 10 चालू हैं और पांच निर्माणाधीन हैं।नदी में जलस्तर बढ़ने की सूचना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे मिली। अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ का पानी तिब्बत की ओर से आया प्रतीत होता है। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में तिमुरे और स्याब्रुबेसी की सीमावर्ती बस्तियां शामिल हैं।

Exit mobile version