Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

प्रथम चरण के मतदान आज, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव

प्रफुल्ल शर्मा (ग्रेटर नोएडा)

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के आज मतदान जारी हैं। पहले चरण के चुनावी मतदान की शुरुवात गुरुवार को हुई। जिसमें 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्र में मतदान होने हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच आज बिहार में मतदान प्रक्रिया जारी हैं। बिहार की 3.50 करोड़ से अधिक जनता आज 1314 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगी। बिहार चुनावों में 45,000 से अधिक मतदाता बूथ पर 4.5 लाख से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। दुसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी जिसमें, 122 सीटों पर मतदाता मतदान करेंगे। 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आयेंगे। बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा अपने काफिले के साथ चुनावी प्रक्रिया का जायज़ा लेने लखीसराय पहुंचे तब उनके काफिले पर पथराव हुआ। विजय सिन्हा लखीसराय से चुनावीं मैदान में हैं। विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव हुआ और फिर गौबर उछाला गया। सिन्हा का कहना है कि हमला राजद के गुंडो ने किया हैं । सिन्हा ने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि धिक्कार हैं एसे प्रशासन पर।पहले चरण के मतदान के दिग्गज प्रत्याशी- डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी डीप्टी सीएम विजय सिन्हा, पुर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जल मंत्री विजय चौधरी, तेजप्रताप यादव मैंदान में हैं।  

आज फेज-1 की वोटिंग, राहुल गांधी का दावा 25 लाख वोट चोरी।

बिहार में पहले चरण के चुनाव आज हैं। कल LoP राहुल गांधी ने वोट चोरी को लेकर प्रेस वार्ता की जिसमें, राहुल ने विगत वर्ष हरियाणा के चुनावों में हुई वोट चोरी से जुड़े मुद्दे पर बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने संसनीखेज खुलासे करते हुए बताया कि ब्राजील देश की महिला मॉडल की हरियाणा विधानसभा चुनावों में तस्वीर का उपयोग करते हुए  22 दफा वोट डाले और करीबन दस पॉलिंग स्टेशन पर तस्वीर का इस्तेमाल हुआ । राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस मात्र 22,000 वोटों से चुनाव हारी हैं। सभी एक्जीट पोल में कांग्रेस को जीत मिल रही थी। वहीं, राहुल ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की प्रचंड जीत को हार में होने से रोका गया। राहुल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में सिर्फ चुनाव में धांधली नही हुई बल्कि ब्राजील की महिला ने हरियाणा में वोट डाले जिससे साफ जाहिर होता हैं कि हरियाणा में चुनाव प्रक्रिया गलत हैं।

वोटर्स के लिए पीएम मोदी का मंत्र।

पहले चरण के चुनावों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार वासियों को संदेश दिया कि इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह हैं कि पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। उन्होंने पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं को विशेष बधाई देते हुए लिखा कि पहले मतदान, फिर जलपान। 

Exit mobile version