मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार रात जूता फैक्टरी में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।आग फैक्टरी के बेसमेंट में लगी थी, जिससे छह लोग अंदर फंस गए। बचाव दल ने सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। आग पर काबू पाने के बाद कूलिंग का काम किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
दिल्ली की जूता फैक्टरी में आग, चार की मौत

