मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में गुरुवार सुबह महाराजा बैंक्वेट हॉल के पास आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।दमकल विभाग ने तीन दमकल गाड़ियों की मदद से सुबह करीब 6:15 बजे आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है
लक्ष्मी नगर में महाराजा बैंक्वेट हॉल के पास लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

