Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली में दो फैक्ट्रियों में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली में दो फैक्ट्रियों में आग लगने की घटना सामने आई है।बुधवार सुबह भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। दमकल विभाग के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब 4:30 बजे मिली और 16 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। सुबह 6:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि कूलिंग का काम चल रहा है।

Exit mobile version