Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली में एक्टर सलमान खान की जिम में लगी आग,दमकल विभाग के कारण टला हादसा

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित अभिनेता सलमान खान की फ्रेंचाइजी में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार यह घटना बीती रात 10:15 के आसपास हुई। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते हैं तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और फायर ब्रिगेड के समय पर पहुंचने पर बड़ा हादसा टल गया, किसी प्रकार की जनहानि और बड़ा नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग में घटनास्थल पर पहुंचते हैं तुरंत आग पर काबू पा लिया, पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया कि वहां पर मौजूद किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।दमकल विभाग के पहुंचने के बाद आग बुझाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया था। इस अग्निकांड में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। साथ ही, जिम को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। यह स्पष्ट किया गया है कि यह जिम अभिनेता सलमान खान का व्यक्तिगत स्वामित्व नहीं है, बल्कि उनके ब्रांड की एक फ्रेंचाइजी है।

Exit mobile version