Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली में सीजेपी के नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज, ट्रेस पासिंग का मामला

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और पार्टी के अन्य सदस्यों के खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर इलाके में घुसने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने ट्रेस पासिंग का केस दर्ज किया है, जिस पर अब एक नई चर्चा शुरू हो गई है। सीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया है। पहले खबर आई थी कि जंतर मंतर पर जेडीयू दफ्तर की दीवार फांदकर पहुंचने के मामले में पुलिस लीगल ओपीनियन ले रही है। सौरव दास, आशुतोष रांका समेत जितने लोग आए थे उन पर ट्रेस पासिंग की धारा में एफआईआर दर्ज हो सकती है। 7 जंतर मंतर लेन एक बिल्डिंग है, जिसमें कुछ घर हैं और आगे जेडीयू दफ्तर, उसमें घुसकर कुछ लोग जंतर मंतर आए थे। ऐसे में किसी के घर में जबरन घुसना ट्रेस पासिंग होता है और जंतर मंतर अलग जगह है। पुलिस सभी एंगल्स को देख रही है। करीब 11 सदस्यों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को द्वारका जिले के जाफरपुठ कलां पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

Exit mobile version