Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

मशहूर टीवी एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की हुई मौत, बाथरूम में संदिग्ध हालात में पाए गए

काजल पाल। फिल्म व टीवी के जाने-माने अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत का मुंबई के अंधेरी में निधन हो गया। आदित्य अंधेरी के स्थित अपने घर के बाथरूम में संदिग्ध हालात में पाए गए। आदित्य मुंबई में अपने दोस्त के साथ रूम शेयर करके रहते थे। आदित्य ने कई बड़ी फिल्मों में काम कर रखा है जैसे क्रांतिवीर, मैंने गांधी को नहीं मारा, जैसी बड़ी फिल्मों में बाखूबी से एक्टिंग कर बहुत लोगों का दिल जीता। यही नहीं उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के बतौर पर की थी। जिसके बाद उन्होंने कई सीरियल्स में भी काम किया था, जैसे गंदी बात, कमबाला इन्वेस्टिगेशन आदि। उन्होंने अपने गुड एक्टिंग के जरिए लाखों लोगों का दिल जीत रखा था। यही नहीं जब आदित्य स्प्लिट्सविला सीजन 9 में ऐज आ कंटेस्टेंट के तौर पर आए थे। तब से वो और भी ज्यादा प्रसिद्ध हो गए थे। जब आदित्य के दोस्तों ने बाथरूम में उन्हें संदिग्ध परिस्थिति में देखा तो उनके दोस्त उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का कारण अभी तक पता नहीं चला है। वैसे बताया जा रहा है कि उनकी मौत का कारण ओवरडोज लेने से भी हो सकता है। मूल रूप से आदित्य उत्तराखंड के रहने वाले थे। वह महज 32 वर्ष के थे। इतनी कम उम्र में वह दुनिया से अलविदा हो गए। पुलिस उनकी मौत का कारण ढूंढने व जांच करने में लगी हुई है।

Exit mobile version