मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली प में इजराइल और इराक के वीजा और विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कम से कम 46 लोगों से कथित तौर पर ठगी करने वाले गिरोह का, दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।साथ की एक मुख्य आरोपी और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी अबीर और दिल्ली के संगम विहार निवासी मुस्तकीम के रूप में हुई है। दोनों कथित तौर पर नेताजी सुभाष प्लेस स्थित एक कार्यालय से डायनेमिक ओवरसीज के नाम पर गिरोह चला रहे थे।पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अगस्त को सुभाष प्लेस थाने में आयोजित जन सुनवाई के दौरान मिली शिकायत से मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों ने कथित तौर पर इस्राइली का वीजा दिलाने के लिए प्रति व्यक्ति 1.70 लाख रुपये और इराक के वीजा के लिए 70,000 रुपये लिए और विदेश में नौकरी दिलाने का वादा किया।पुलिस हिरासत के दौरान उसके पास से कथित तौर पर ठगी की रकम से खरीदे गए 31 ग्राम सोने के सिक्के बरामद किए गए। उसके पास से 19 पासपोर्ट, पांच मोबाइल फोन, तीन कंप्यूटर, एक रंगीन प्रिंटर, भुगतान से संबंधित दस्तावेज और डायनेमिक ओवरसीज की मुहरें भी बरामद की गईं।पुलिस ने कहा कि बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, एटीएम कार्ड, पासपोर्ट और वित्तीय दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों की भूमिका स्पष्ट की जा सके, उनके अन्य सहयोगियों का पता लगाया जा सके और कथित ठगी की शेष रकम का पता लगाया जा सके।
दिल्ली में पकड़ा गया फर्जी ऑफिस, विदेश भेजने पर चल रही ठगी

