मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह पटेल नगर और बलजीत नगर में किराए के कमरों से काम कर रहा था। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और कुल 18 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। गिरोह के सदस्यों ने ऑनलाइन वीडियो देखकर नकली नोट बनाने की तकनीक सीखी थी। वे छपाई, डाई-कटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग का इस्तेमाल करते थे। यह मामला एक अक्तूबर को जनकपुरी में सामने आया। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध को पकड़ा। पुलिस ने बल ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
दिल्ली पुलिस के जब्त किए 18 लाख के जाली नोट,गिरोह का पर्दाफाश,आरोपी गिरफ्तार

