Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

श्री पीपल महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिवस रासलीला का हुआ भावपूर्ण वर्णन

राजतिलक शर्मा

 (ग्रेटर नोएडा)      डेल्टा-1 स्थित श्री पीपल महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास साध्वी प्रीति पाराशर जी ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला और मथुरा गमन प्रसंग का मधुर वर्णन सुनाया।

कथा के दौरान साध्वी जी ने बताया कि रासलीला में बालक और युवा कृष्ण की मनमोहक लीलाओं ने गोपियों को कैसे मंत्रमुग्ध कर दिया था। कान्हा की मुरली की मधुर तान सुनकर बृजबालाएं अपनी सुध-बुध खो बैठती थीं और वातावरण भक्तिमय हो उठता था। कथा में कान्हा और उनके मित्रों की शरारतों का भी सुंदर चित्रण किया गया, जिससे श्रोतागण भावविभोर हो उठे।

कथा के इस पावन अवसर पर कुलदीप शर्मा, अदिति तोमर, मुकुल गोयल, ओमप्रकाश-पूनम अग्रवाल, बबीता बंसल, सरोज तोमर, सरोज अरोड़ा, ममता सिंह, साधना, रश्मि अरोड़ा, अर्चना वशिष्ट सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का रसपान किया।

Exit mobile version