राजतिलक शर्मा
(ग्रेटर नोएडा) राजधानी के प्रतिष्ठित नेशनल एजुकेशन कॉन्क्लेव में आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, ग्रेटर नोएडा की डीन (IQAC) डॉ. सीमा नायक को “डीन ऑफ द ईयर – स्ट्रैटेजिक इनोवेशन इन क्वालिटी एन्हांसमेंट” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह दो दिवसीय वार्षिक आयोजन में देशभर से उच्च शिक्षा जगत के दिग्गज, शोधकर्ता, संस्थान प्रमुख और उद्योग विशेषज्ञ शामिल हुए।
आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ मयंक अग्रवाल ने अवार्ड को लेकर कहा कि यह सम्मान न केवल डॉ. नायक की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के लिए भी एक गौरवपूर्ण क्षण है, जो शिक्षा में उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डॉ. नायक को यह सम्मान शिक्षा गुणवत्ता में सतत सुधार, रणनीतिक नवाचार और संस्थागत विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।

