Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

डॉ. मयंक अग्रवाल ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट

राजतिलक शर्मा

(ग्रेटर नोएडा) आईआईएमटी ग्रुप के चेयरमैन योगेश मोहन जी गुप्ता और आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। जिसकी जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के X हैंडल पर दी गई।

 भेंट के दौरान शिक्षा क्षेत्र में नवीनतम सुधार, युवाओं के कौशल विकास, शोध गतिविधियों तथा राज्य सरकार की नीतियों पर सार्थक चर्चा हुई। वहीं आईआईएमटी कॉलेज समूह के एमडी डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ जी को संस्थान द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक एवं सामाजिक पहल की जानकारी दी।

आईआईएमटी समूह आने वाले समय में नए रिसर्च सेंटर, इनोवेशन हब, तथा स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स शुरू करने जा रहा है। जिसका उद्देश्य समाज के हर तबके के छात्रों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना और प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाना है। साथ ही उच्च शिक्षा में अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं नई तकनीकों को शिक्षा से जोड़ने की योजनाओं पर भी विस्तार से विचार किया गया।

इसी के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईआईएमटी समूह के शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के योगदान की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में संस्थान छात्रों के कल्याण के लिए बेहतर काम करता रहेगा।

Exit mobile version