IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

बंगाल में दीदी का डिब्बा गोल, रुझानों में बीजेपी की बन रही सरकार, ममता बनर्जी की टीएमसीको भारी नुकसान

प्रफुल्ल शर्मा (ग्रेटर नोएडा)

पश्चिम बंगाल में आज नतीजों का दिन है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बंगाल की 294 में से 293 सीटों पर मतगणना चल रही है जिसमें से करीबन 200 सीटों पर बीजेपी ने पकड़ बना ली है । फाल्टा सीट पर 21 मई को फिर से मतदान होगा। मतगणना केंद्रों पर चुनाव आयोग के द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सबकी नजर बंगाल चुनाव के नतीजों पर टिकी है। पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी दल भाजपा (BJP) के बीच माना जा रहा है। कई जानकारों का मानना है कि इस बार बंगाल की सत्ता में बीजेपी अपना परचम लहरा सकती है। कुछ TMC की जीत का भी अनुमान लगा रहे हैं। लगातार चौथी बार बंगाल की सत्ता में TMC की सरकार आएगी या पहली बार कमल खिलेगा? कांग्रेस और अन्य पार्टियों का चुनाव में इस बार प्रदर्शन कैसा रहेगा? ये देखना भी दिलचस्प होगा। 

पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों के रुझानों में भाजपा की बढ़त के बाद जश्न समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंमत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “आज बहुत ही भव्य और ऐतिहासिक क्षण है। जब असम में तीसरी बार लगातार भाजपा की सरकार बनी है। बंगाल में देश की आजादी के बाद ऐसा क्षण आया है कि पूरा भगवा हो गया… गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक भगवा ही लहरा रहा है…”  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर जाएंगे। पश्चिम बंगाल और असम में पार्टी को मिली बड़ी बढ़त के बाद यह दौरा बेहद खास है। सूचना मिलते ही बीजेपी के सभी कार्यकर्ता उत्साह से भर गए हैं और प्रधानमंत्री को देखने के लिए बेकरार है। दिल्ली सचिवालय में ‘झालमुड़ी’ और ‘रसगुल्ला’ के साथ जश्न, CM रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग BJP की बहुमत जीत मनाई; पश्चिम बंगाल की जीत को बताया खास, कहा, यह पीएम नरेंद्र मोदी के सुशासन मॉडल की जीत है।

बंगाल में बड़ा खेला हो गया है। 15 साल बाद ममता बनर्जी को हटाकर बीजेपी बंगाल की सत्ता पर कब्जा करने वाली है। इस बीच भवानीपुर काउंटिंग सेंटर पर जोरदार हंगामा शुरू हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ममता बनर्जी और शुवेंदु अधिकारी दोनों मतगणना केंद्र पर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। अब तक के रूझानों में इस बार BJP की सरकार बनती दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास में पहली बार 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में एक ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का 15 साल का शासन समाप्त हो गया है और तृणमूल कांग्रेस का गढ़ ढह गया है। पश्चिम बंगाल के रुझान सबसे ज्यादा चौंकाने वाले हैं। यहां BJP ने शुरुआती दौर से ही बढ़त बनाए रखी है। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो बंगाल की सियासत में यह एक बड़ा बदलाव होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभी से जश्न मनाना शुरू कर दिया है। अयोध्या के हनुमानगढ़ी में साधु-संतों ने भी बंगाल में भाजपा की बढ़त पर खुशी जाहिर की है। TMC के लिए सत्ता बचाना अब बड़ी चुनौती नजर आ रही है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी पार्टियों के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है। जम्मू से लेकर गुवाहाटी तक BJP मुख्यालयों पर ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ जश्न का दौर जारी है। जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ रही है, कई दिग्गज सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। आधिकारिक नतीजों की घोषणा शाम तक होने की उम्मीद है। ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने चुनाव आयोग पर मनमर्जी से काम करने का आरोप मढ़ा। साथ ही कहा कि उनकी पार्टी टीएमसी 100 से ज्यादा सीटों पर आगे हैं, जिसकी रिपोर्ट नहीं की जा रही है। पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर ‘खेल’ खेलने का आरोप लगाया है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हम टाइगर की तरह लड़ते रहेंगे। ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा, ‘मैं हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि कोई भी काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवार काउंटिंग सेंटर छोड़कर न जाएं। यह BJP की चाल है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर जाएंगे। पश्चिम बंगाल और असम में पार्टी को मिली बड़ी बढ़त के बाद यह दौरा बेहद खास है। सूचना मिलते ही बीजेपी के सभी कार्यकर्ता उत्साह से भर गए हैं और प्रधानमंत्री को देखने के लिए बेकरार है। पढ़ें पूरी खबर। बीजेपी प्रवक्ता अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री शाम 6 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। पश्चिम बंगाल में पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जो कि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं, असम में भी एनडीए (NDA) गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ती नजर आ रही है। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

पश्चिम बंगाल के रुझान सबसे ज्यादा चौंकाने वाले हैं। यहां BJP ने शुरुआती दौर से ही बढ़त बनाए रखी है। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो बंगाल की सियासत में यह एक बड़ा बदलाव होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभी से जश्न मनाना शुरू कर दिया है। अयोध्या के हनुमानगढ़ी में साधु-संतों ने भी बंगाल में भाजपा की बढ़त पर खुशी जाहिर की है। TMC के लिए सत्ता बचाना अब बड़ी चुनौती नजर आ रही है।  बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। रुझानों में भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा 187 और टीएमसी 87 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 11 सीट जीत गई है, 2 सीट टीएमसी के खाते में आई है। भवानीपुर में ममता बनर्जी भाजपा कैंडीडेट सुवेंदु अधिकारी से करीब 7 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। दोनों काउंटिंग सेंटर पहुंचे हैं, बाहर भारी फोर्स तैनात है।

Exit mobile version