Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

बारिश से मची तबाही, प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों और अधिकारियों से लिया हालात का जायजा

लवी फंसवाल। पूरे देश में मानसून सक्रिय हो गया है। इस दौरान भारी बारिश से पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश से बिगड़े हालातों की जानकारी ली है। उन्होंने इस बारे में वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से बात की। यह जानकारी पीएमओ द्वारा दी गई है। पीएमओ ने बताया कि, अधिकारियों ने भारी बारिश के कारण देश में बिगड़े हालातों की जानकारी दी है। उन्होंने आगे कहा, कि स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ किटी में प्रभावित लोगों की भलाई करने के लिए काम कर रही हैं।

दूसरी तरफ केंद्रीय गृहमंत्री भी स्थिति पर नजर जमाए हुए हैं। शाह ने दिल्ली और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से संपर्क किया है। उन्होंने स्थितियों का जायजा लेने के लिए पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से भी बात की। वहीं उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। इधर उत्तर भारत में बाढ़ और बारिश के कहर से लगभग 19 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बारिश की भयावह स्थिति देखते हुए लोगों से अगले 2 दिन तक घर में रहने की विनती की है।

बता दें कि हिमाचल की मंडी में सबसे ज्यादा तबाही देखने को मिल रही है। मंडी के थुनाग में अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। पहाड़ी राज्य में हो रही लगातार बारिश के बीच, रविवार को सोलन में 135 मिमी बारिश दर्ज हुई। जिससे 1971 में हुई 105 मिमी बारिश का पुराना रिकॉर्ड टूट गया। जबकि ऊना में इससे भी अधिक बारिश हुई।

Exit mobile version