Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

हरियाणा में जुर्माने के बावजूद नहीं थम रहा कूड़ा जलाने का सिलसिला

मीनाक्षी जागलान, आईआईएमटी न्यूज हरियाणा में कूड़े के ढेरों में आग लगाने की समस्या लगातार बनी हुई है। इस पर अब तक करीब 52 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर कूड़ा जलने की घटनाएं सामने आ रही हैं।सर्दियों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। कूड़ा जलने से निकलने वाला जहरीला धुआं हवा को प्रदूषित करता है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 से अप्रैल 2026 तक 16 शहरी निकायों और आठ निजी एजेंसियों पर 52.36 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान अवैध रूप से कचरा डालने के 7,705 चालान और खुले में कूड़ा जलाने के 469 चालान किए गए।विशेषज्ञों के अनुसार, कचरे में प्लास्टिक और रबर जलने से निकलने वाला धुआं फेफड़ों और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Exit mobile version