Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दादरी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सभा को किया संबोधित

राजतिलक शर्मा

(ग्रेटर नोएडा) उत्तर प्रदेश की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को दादरी विधान सभा के आकलपुर गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर एक जनसभा में किया संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में भ्रष्टाचार और घोटालों के लिए जानी जाती थी लेकिन जब से केंद्र की कमान पीएम नरेंद्र मोदी ने संभाली है तब से भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। जब पीएम मोदी ने पद ग्रहण किया तब देश की अर्थव्यवस्था 13 वें स्थान पर थी और अब भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है। 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड लोगों के बनाए जाएं। पीएम मोदी ने घाटी से धारा 370 को हटाया और संसद और विधानसभा में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की। इस मौके पर सांसद डॉ महेश शर्मा, क्षेत्रीय  अध्यक्ष  सतेन्द्र सिसोदिया, विधायक मास्टर तेजपाल नागर, एम एल सी श्रीचंद शर्मा व एम एल सी नरेन्द्र भाटी और जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने भी कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित किया। इस दौरान काफी लोग मौके पर मौजूद रहे। 

Exit mobile version