Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन बीसीआई के अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज दिल्ली में बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर वकीलों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शन को देखते हुए बार काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यालय के आसपास पुलिस की तैनाती की गई है। ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन की ओर से किए जा रहे इस प्रदर्शन को कॉकरोच जनता पार्टी का भी समर्थन मिला है।प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता उमेश कुमार ने बीसीआई चेयरमैन पर वकीलों और कानून के छात्रों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘बीसीआई चेयरमैन ने कानून के छात्रों या वकीलों के कल्याण के लिए एक भी काम क्या किया है? वकीलों पर रोजाना हमले हो रहे हैं और पुलिस थानों के अंदर उनकी हत्या की जा रही है। हाल ही में हैदराबाद में एक वरिष्ठ वकील की मौत हुई। क्या उन्होंने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी किया?’उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के प्रमुख मुद्दों में वकीलों का कल्याण, अधिवक्ता अधिनियम, स्टाइपेंड, चैंबर और वकीलों की सुरक्षा शामिल है। इसके अलावा कानून कॉलेजों पर नियंत्रण की जरूरत, फर्जी लॉ कॉलेजों और डिग्रियों का मुद्दा भी उठाया गया। उमेश कुमार ने दावा किया कि इस पेशे में 35 से 40 प्रतिशत लोग फर्जी वकील हैं।

Exit mobile version