Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली PG हादसा- 5 मंजिल इमारत गिरी,6 लोगों की मौत

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज यह हादसा दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में हॉस्टल डेज पीजी में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। अचानक 5 मंजिला इमारत गिर गई, अब तक 6 लोगों के शव मिल चुके हैं। सत्य निकेतन की तंग गलियों में बड़ी संख्या में हॉस्टल पीजी और खाने की दुकानें हैं। इन गलियों के बीच बचाव उपकरण पहुंचने में देर हुई,मलबे में दबे कई छात्र फोन करके दूसरों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इमारत गिरते ही तेज कंपन महसूस हुआ, लोग घरों से निकले तो कुछ ही देर में ‘हॉस्टल डेज’ पीजी की जगह मलबे का ढेर था। आसपास के लोगों ने हाथों और उपलब्ध औजारों से मलबा हटाने की कोशिश की, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार रविवार के कारण कई छात्र पीजी में ही थे और उन्होंने बताया कि मालिक कहीं और रहते हैं किराया ऑनलाइन लेते हैं और इमारत की देखरेख नहीं करते जो इमारत गिरी है उसमें भी लंबे समय से मेंटेनेंस नहीं हुआ था।जन्माष्टमी की छुट्टी में कई छात्रों की जान बचा ली। सत्य निकेतन दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास बहुत बड़े स्तर पर छात्र इलाका है,यहां बड़ी संख्या में छात्र पीजी और हॉस्टल में रहते हैं। इलाके में कई हॉस्टल्स है और आसपास वेंकटेश्वर कॉलेज,आर्यभट्ट कॉलेज,मोतीलाल नेहरू कॉलेज और मैत्री कॉलेज जैसे संस्थान है। इस हादसे ने घर से दूर किराए पर रहने वाले छात्र और अन्य लोगों की सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने पुरानी इमारत के स्ट्रक्चर ऑडिट की मांग की है।इलाके में बेसमेंट समेत मंजिला इमारत के निर्माण की अनुमति और उनकी सुरक्षा की जांच भी होनी चाहिए।

Exit mobile version