Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली NCR- जेएनयू में छात्रा के साथ छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में सोमवार देर रात परिसर में एक छात्रा ने बाहरी युवकों पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।जेएनयू के सुपरवाइजर ने वसंतकुंज नॉर्थ थाना को शिकायत दी है। मामले की जांच जारी है।
पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। ताप्ती हॉस्टल के पास गाड़ी में सवार दो बाहरी युवकों ने छात्रा को गाड़ी के अंदर बैठने और शराब पीने के लिए ऑफर दिया और छेड़खानी की। छात्रा साबरमती ढाबा से वापस हॉस्टल लौट रही थी। घटना की जानकारी छात्रा ने तुरंत गार्ड को दी, जिसके बाद वहां हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस की पीसीआर गाड़ियां भी पहुंच गईं। परिसर में गाड़ी को प्रवेश जेएनयू के एक छात्र के नाम से मिला था। शिकायत ये भी सामने आई कि छात्र के नाम पर बदल-बदल कर गाड़ियां आती हैं और वह उनकी एंट्री करवाता है।जिस छात्र पर बाहरी युवकों को बुलाने का आरोप है, उसका पहले भी कई मामलों में नाम सामने आ चुका है। जेएनयू सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की गई है। उनसे परिसर में गार्ड की संख्या बढ़ाने, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट सुनिश्चित करने और गाड़ियों की संघन जांच करने की मांग की गई है। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version