Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दिल्ली का बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। छोटा डी पार्क के पास पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दिल्ली निवासी राजा सिंह उर्फ राजू के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के पास से चोरी की बाइक, तमंचा और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम छोटा डी पार्क के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने के दौरान उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। आरोप है कि इसके बाद उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, राजा सिंह निर्माणाधीन साइटों की रेकी करता था और मौका मिलने पर वहां से सरिया समेत अन्य सामान चोरी कर लेता था। नोएडा में कई वारदातों में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस अब उसके साथियों और चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version