Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

दिल्ली CBI ने तलाशी 15 साल की लापता बच्ची,20 हजार इमाम था घोषित

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने जहांगीरपुरी से लापता एक 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया है। बच्ची को खोजने के लिए एजीएस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने मिलकर अभियान चलाया था। इस सफल कार्रवाई के बाद पुलिस टीम की सराहना की जा रही है। नाबालिग बच्ची जहांगीरपुरी इलाके से लापता हुई थी।। बच्ची की सुरक्षित बरामदगी के लिए 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि गहन तकनीकी निगरानी से बच्ची का पता लगाने का प्रयास किया गया। साथ ही, जमीनी स्तर पर भी सघन तलाश अभियान चलाए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने अथक प्रयास किए। उन्होंने बच्ची को जल्द से जल्द ढूंढने के लिए सभी संसाधनों का उपयोग किया। परिणामस्वरूप बच्ची को सुरक्षित ढूंढ लिया गया।

Exit mobile version