मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के बापरोला इलाके में नाले में गिरने से चार साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। करीब 22 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया। शव घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर मिला।जानकारी के अनुसार, बच्चा नगली विहार एक्सटेंशन के दास गार्डन इलाके में खेल रहा था। इसी दौरान वह खुले नाले में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की।शुरुआत में गोताखोरों ने कई घंटे तक नाले में खोजबीन की। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को भी रेस्क्यू अभियान में लगाया गया। करीब 22 घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे का शव मिला। बताया जा रहा है कि शव दो हिस्सों में था। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और इलाके में शोक का माहौल है।
दिल्ली में दर्दनाक हादसा: नाले में गिरने से 4 साल के मासूम की मौत, 22 घंटे बाद मिला शव

